सोमवार, 20 फ़रवरी 2012

गांव की ललक

गांव की ललक

श्यामनारायण मिश्र

अम्मा  की  डाली आदत सी
पुरखों से  मिली विरासत सी
    छोड़  नहीं  पाता  हूं
             गांव की ललक।

धड़कन में हंसों का शोर,
    आंखों में लहराता ताल।
सपनों  में  तैरती  रही,
    मछुआरी नौका की पाल।
हंसी में नहीं
    गगरी के
             कंठ की छलक।

दफ़्तर में ढूंढ़ता कुटुम्ब,
    अफसर में दादा का नेह-छोह।
देख चापलूसों की भीड़,
उबल - उबल पड़ता  विद्रोह।
पानी में आहत
पुरुषार्थ  की झलक।

मंडी में खेत के निशान,
    कोल्हू में सरसों  की गंध।
थका - थका ढूंढ़ता रहा,
    कविता में विरहा के छंद।
मिली नहीं चश्मे
        भींगती   पलक।

21 टिप्‍पणियां:

  1. मिट्टी की खुशबू लिए पोस्ट...... सच में नहीं छूटती गाँव की ललक

    जवाब देंहटाएं
  2. गाँव का पूरा दृश्य दिखा दिया .... सुंदर प्रस्तुति

    जवाब देंहटाएं
  3. गांव की ललक तो बरक़रार ही रहती है
    बहुत सुन्दर

    जवाब देंहटाएं
  4. गाँव की याद आपकी हर पंक्ति के साथ आयी।

    जवाब देंहटाएं
  5. सुन्दर दृश्य दिखाती पंक्तियाँ.

    जवाब देंहटाएं
  6. मंडी में खेत के निशान,
    कोल्हू में सरसों की गंध।
    थका - थका ढूंढ़ता रहा,
    कविता में विरहा के छंद।
    मिली नहीं चश्मे
    भींगती पलक।
    Wah! Kya baat hai!

    जवाब देंहटाएं
  7. बहुत सुन्दर प्रस्तुति!
    ..शिव रात्रि पर हार्दिक बधाई..

    जवाब देंहटाएं
  8. बहुत सुन्दर गीत पढवाने के लिए सादर आभार सर.

    जवाब देंहटाएं
  9. गांव की ललक को छोड़ पाना तो सच में मुश्किल होता है ...

    जवाब देंहटाएं
  10. अपने बचपन का घर भला कौन भूल पाता है। अच्‍छी कविता।

    जवाब देंहटाएं
  11. इतना कुछ जिन्हें यादकर गाँव याद आता है... 'गाँव की ललक' शायद फिर से लौट चलने का आह्वान है. एक पुकार जो कहती है आ अब लौट चलें!!
    मिश्र जी को पढ़ना हमेशा एहसास कराता है कि हमने क्या खोया है!!

    जवाब देंहटाएं
  12. अम्मा की डाली आदत सी
    पुरखों से मिली विरासत सी
    छोड़ नहीं पाता हूं
    गांव की ललक।
    sundar rachna ........

    जवाब देंहटाएं
  13. सुन्दर. इसीलिये हम बीच बीच में गाँव घूम आते हैं.

    जवाब देंहटाएं
  14. अध्बुध शैली में लिखा सुन्दर गीत ...

    जवाब देंहटाएं
  15. बहुत ही सुंदर भाव संयोजन एवं मिट्टी की खुशबू से सुसजित अभिव्यक्ति...

    जवाब देंहटाएं
  16. मंडी में खेत के निशान,
    कोल्हू में सरसों की गंध।
    थका - थका ढूंढ़ता रहा,
    कविता में विरहा के छंद।
    मिली नहीं चश्मे
    भींगती पलक।
    वाह !जहां इतने सुन्दर भाव हों वहां सिर्फ वाह ही नकालता है मुंह से ,वाह क्या बात है .

    जवाब देंहटाएं
  17. अपना प्यारा गांव याद आ गया।
    वो पहाड़ पर बैठ शाम गुजारना याद आ गया।

    जवाब देंहटाएं
  18. gaav ki yaadein to aisi hi hoti hai...achchi prastuti

    जवाब देंहटाएं

आपका मूल्यांकन – हमारा पथ-प्रदर्शक होंगा।