रविवार, 1 जनवरी 2012

मंगलमय नववर्ष

मंगलमय नववर्षimages (70)

आचार्य परशुराम राय

मंगलमय नववर्ष सभी का,

मंगलमय नववर्ष।

 

छल-छंद मिटे,

सब भ्रष्ट नपें,

भ्रष्टमुक्त हों देश सभी।

 

नदियाँ जग की

जलपूरित हों,

धरा वनस्पति के धन से

रहे सदा सम्पन्न।

 

जीवनदायी और सुखद बन

चलता रहे निरंतर

पवन वर्ष पर्यंत।

 

मंगलमय छन्दों में हो

आप सभी के लिए

गगन का सदा स्वस्ति वाचन।

 

प्राण चेतना का हो सबमें

निर्भय सदा सुखद संचार।

 

विश्वास सभी के

बनें सचेतन

आस्था का लेकर आभार।

 

यथा अर्थ-हित जीवन पथ पर

छाया हो आदर्श।

 

मंगलमय नववर्ष सभी का,

मंगलमय नववर्ष।

19 टिप्‍पणियां:

  1. आपको भी नव वर्ष की शुभ मंगलकामनाएं ....!!

    जवाब देंहटाएं
  2. नव वर्ष
    लाये जीवन में उत्कर्ष,हर्ष : -)

    जवाब देंहटाएं
  3. वाह,इससे अच्छी क्या कामना हो सकती है.
    बधाई हो नए साल की .

    जवाब देंहटाएं
  4. नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाओ के साथ आपकी रचनात्मक ,खूबसूरत और भावमयी प्रस्तुति आज के तेताला का आकर्षण बनी है
    तेताला पर अपनी पोस्ट देखियेगा और अपने विचारों से
    अवगत कराइयेगा ।

    http://tetalaa.blogspot.com/

    जवाब देंहटाएं
  5. नववर्ष में हमारी भी यही शुभकामनायें हैं।

    जवाब देंहटाएं
  6. आचार्य जी!
    हमें तो आपका आशीष आपके श्रीमुख से प्राप्त हो चुकी है.. यहाँ पुनः हमारी भी शुभकामनाएं!!

    जवाब देंहटाएं
  7. यही शुभ-कामनाएँ सब की, सब के लिये ,
    आपके लिये भी ,और अपने भी लिये.
    *
    'सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया.....'
    इसी में विश्व-मंगल की कामना निहित है

    जवाब देंहटाएं
  8. आपको तथा आपके परिवार को नव वर्ष की हार्दिक शुभ कामनाएं..

    जवाब देंहटाएं
  9. नव वर्ष पर आपको और आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनायें।

    -समीर लाल

    जवाब देंहटाएं
  10. आपको नव-वर्ष 2012 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं !

    जवाब देंहटाएं
  11. कितनी सुन्दर अभिलाषा है,कितना सुन्दर सपना है।
    कितनी सुन्दर अभिव्यक्ति है,कितनी सुन्दर रचना है।।
    नये वर्ष की हार्दिक शुभकामनायें

    जवाब देंहटाएं
  12. नूतन वर्ष, धवल आशाएँ
    द्युतिमय जीवन का आकाश,
    अमित स्वास्थ्य, सुख, धन, वैभव की
    पूरित हों अभिलाष।

    आप सबको परिवार सहित नववर्ष 2012 की हार्दिक शुभकामनाएँ।

    जवाब देंहटाएं
  13. नव वर्ष पर आपको और आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनायें।

    जवाब देंहटाएं
  14. नव वर्ष की शुभकामनायें ..बहुत सुन्दर रचना

    जवाब देंहटाएं
  15. नए वर्ष की हार्दिक शुभकामनाये....

    "काव्यान्जलि":

    नही सुरक्षित है अस्मत, घरके अंदर हो या बाहर
    अब फ़रियाद करे किससे,अपनों को भक्षक पाकर,

    जवाब देंहटाएं

आपका मूल्यांकन – हमारा पथ-प्रदर्शक होंगा।